भारत ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 86 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में युवा ऑलराउंडर रियान पराग का भी योगदान रहा। पराग ने बल्ले के साथ 6 गेंदों में 15 रन बनाए और बाद में गेंद से भी एक विकेट चटकाया। हालांकि, उनके इस योगदान से ज्यादा उनका बॉलिंग एक्शन चर्चा का विषय रहा।

Advertisement

रियान पराग ने गेंदबाजी के दौरान दो ओवर में 16 रन देकर मेहदी हसन मिराज का बड़ा विकेट लिया। हालांकि, विकेट से ज्यादा 11वें ओवर में महमूदुल्लाह को फेंकी गई गेंद ने सभी का ध्यान खींचा। पराग आमतौर पर ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं, लेकिन उस ओवर की चौथी गेंद पर वो क्रीज से बाहर चले गए और ऑफ साइड के बाहर एक फुलिश गेंद फेंकी। उनके द्वारा फेंकी गई इस गेंद ने फैंस को लसिथ मलिंगा की याद दिला दी।

Advertisement

हालांकि, ये एक्शन काफी मजेदार था और अंपायर ने इसे नो-बॉल भी करार दे दिया। इस गेंद ने मैदान पर मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया, जिसमें अंपायर भी शामिल थे। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 74(34) रन नितीश रेड्डी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। रिंकू सिंह ने 53(29) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। परवेज़ हुसैन इमोन और मेहदी हसन मिराज ने क्रमशः 16(12), 16(16) रन का योगदान दिया। वरुण चक्रवर्ती ने भारत की तरफ से 2-2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग ने अपनी झोली में डालें। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार