Tri-Series, India A Squad: श्रीलंका में 9 जून से भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जाने वाली ट्राई-सीरीज से पहले इंडिया ए टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर और टीम के उपकप्तान कप्तान रियान पराग चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
दरअसल, रियान पराग आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे थे। इस चोट के कारण वह लीग स्टेज में दो मुकाबले भी नहीं खेल पाए थे। यहां तक कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के अहम मुकाबले से पहले पराग ने खुद स्वीकार किया था कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन मानसिक मजबूती के दम पर मैदान में उतरे थे।
बीसीसीआई ने रविवार (31 मई) को अपने आधिकारिक बयान में कहा, "पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए टीम में शामिल किया है। वह उपकप्तान रियान पराग की जगह लेंगे, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रियान की रिकवरी और रिहैबिलिटेशन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की निगरानी में होगा।"
News
BCCI (BCCI) May 31, 2026
Ruturaj Gaikwad added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for injured Riyan Parag.
Details https://t.co/COTmObu7Sg
रियान पराग के बाहर होने से टीम को जरूर झटका लगा है, क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने उनके स्थान पर अनुभवी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को मौका देकर टीम को मजबूती देने की कोशिश की है।
अगर ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2026 प्रदर्शन की बात करें तो उनका सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने 14 मैचों में 28.08 की औसत से 337 रन बनाए। हालांकि घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए स्तर पर उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि गायकवाड़ इस मौके का कितना फायदा उठाते हैं और इंडिया ए टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं।
ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।