Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ने फैंस को कई यादगार पल देने का काम किया है। इस सीरीज के माध्यम से खेल के दिग्गज लंबे समय के बाद एक्शन में लौटे हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर फैंस की पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं। पीटरसन की विस्फोटक पारी युवराज के छक्के, सहवाग की निडरता और सचिन तेंदुलकर की स्टेट ड्राइव फैंस सभी का लुत्फ उठा रहे हैं।

Advertisement

इन सबके बीच खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए भी देखा गया है। रोहन गावस्कर ने हाल ही में भारतीय लीजेंड्स ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो क्लिप में, प्रज्ञान ओझा को पूरी तरह से केक से ढका हुआ देखा जा सकता है। ओझा को इरफान, कैफ, युवराज सिंह द्वारा मिलकर केक लगाया जाता है।

Advertisement

इसके बाद प्रज्ञान ओझा केक लेकर युवराज सिंह की ओर भागते हैं जबकि बाएं हाथ का बल्लेबाज खुद को केक के हमले से बचाने की पूरी कोशिश करता हुआ नजर आता है। हालांकि बाद में कैफ की मदद से ओझा, युवराज सिंह को केक लगा देते हैं। इस बीच खिलाड़ियों के बीच जो भी बातचीत होती है वह आपका दिन बना देगी।

बता दें कि इंडिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच आज सेमीफाइनल- 1 का मुकाबला खेला जाना है।  वेस्टइंडीज की टीम ने मजबूत इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली है। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया और ब्रायन लारा की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज के बीच मैच देखने को फैंस काफी उत्सुक हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार