Road Safety World Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का बल्ला खूब गरजा है। सहवाग ने 35 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाकर फैंस का दिल जीत लिया है। 

Advertisement

सहवाग ने अपनी पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए थे। सहवाग की पारी के बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने 110 रनों के लक्ष्य को महज 11वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। वहीं सहवाग की पारी में गौर करने वाली बात यह थी कि उन्होंने चिर परिचित अंदाज में मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया था।

Advertisement

सहवाग ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। सहवाग ने सोशल मीडिया पर अपनी ताबड़तोड़ पारी का वीडियो भी शेयर किया है। सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन।' सहवाग के इस पोस्ट पर शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने भी कमेंट करके उनकी तारीफ की है।

बता दें कि सहवाग के साथ पारी का आगाज करने के लिए सचिन तेंदुलकर आए थे। सचिन ने 26 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाए थे। मालूम हो कि वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे सफल ओपिनिंग जोड़ी में से एक है। भारत को अपना अगला मैच इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार