Robin Uthappa All Time India ODI XI: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने एक मजेदार चैलेंज के जरिए अपनी ऑल टाइम भारतीय वनडे प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी, लेकिन रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे कुछ स्टार उनकी इस टीम में जगह नहीं बना पाए।
रॉबिन उथप्पा ने यह टीम बुधवार (15 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'दिस ऑर दैट' चैलेंज के जरिए चुनी। उथप्पा ने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर की बजाय सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी को चुना। रोहित वनडे क्रिकेट में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उथप्पा की टीम में जगह नहीं मिली।
नंबर-3 पर उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह विराट कोहली को चुना। इसके बाद मध्यक्रम में युवराज सिंह को मोहम्मद अजहरुद्दीन से ऊपर रखा। वहीं एमएस धोनी को विकेटकीपर के साथ-साथ टीम का कप्तान भी बनाया गया। उथप्पा ने नंबर-6 के लिए अजय जडेजा की जगह सुरेश रैना को अपनी टीम में शामिल किया। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने हार्दिक पांड्या के बजाय कपिल देव को चुना।
स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका के लिए रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को तरजीह दी गई। वहीं स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह की बजाय अनिल कुंबले को चुना गया। तेज गेंदबाजी विभाग में उथप्पा ने जवागल श्रीनाथ के ऊपर जहीर खान को जगह दी। वहीं मौजूदा दौर के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मोहम्मद शमी से आगे रखा।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉबिन उथप्पा की ऑल टाइम भारत ODI प्लेइंग XI:
सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, कपिल देव, रविंद्र जडेजा, अनिल कुंबले, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह।