Rohit Sharma 12000 ODI Runs: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ा माइलस्टोन दर्ज कर लिया है।

Advertisement

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में उतरने से पहले वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने के लिए 73 रन की जरूरत थी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 54 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल कर लिया।

इसके साथ ही रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही इस आंकड़ो को पार कर पाए थे। रोहित कुल मिलाकर वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - मैच: 463, रन: 18426
  • ​विराट कोहली (भारत) - मैच: 316, रन: 15080
  • ​कुमार संगकारा (श्रीलंका) - मैच: 404, रन: 14234
  • ​रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - मैच: 375, रन: 13704
  • ​सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) - मैच: 445, रन: 13430
  • ​महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - मैच: 448, रन: 12650
  • ​रोहित शर्मा (भारत) - मैच: 290, रन: 12000

आपको बता दें कि रोहित पारियों के हिसाब से विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज 12,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने हैं। विराट कोहली ने अपनी 242वीं वनडे पारी में इस आंकड़ो को छुआ था, जबकि रोहित ने 282वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया।

पारियों के हिसाब से वनडे में सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज

  1. विराट कोहली — 242 पारियां
  2. रोहित शर्मा — 282 पारियां
  3. सचिन तेंदुलकर — 300 पारियां
  4. रिकी पोंटिंग — 314 पारियां
  5. कुमार संगकारा — 336 पारियां
  6. सनथ जयसूर्या — 379 पारियां
  7. महेला जयवर्धने — 399 पारियां

रोहित ने इस मुकाबले में 75 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज के 406 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार