आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस की जीत ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया और अब रोहित शर्मा की टीम 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ती हुई दिखेगी। इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर रोहित एंड कंपनी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी सईयां गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत मुंबई के युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा सईयां गाना गाकर शुरुआत करते हैं और इसके बाद सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा भी इसे गाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान ये खिलाड़ी खुद तो हंस-हंसकर लोटपोट होते ही हैं लेकिन इस वीडियो को देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'आप मुंबई नहीं आ सकते।' इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि मुंबई के खिलाड़ियों को अगले मैच पर फोकस करना चाहिए जबकि कुछ का कहना है कि इस वीडियो में सबसे अच्छा कप्तान रोहित शर्मा ने गाया। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हैं।

इतना ही नहीं, इस वीडियो के अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि आरसीबी की हार के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस वायरल वीडियो में सूर्यकुमार यादव से लेकर कप्तान रोहित शर्मा को खुशी से झूमते हुए देखा जा सकता है। मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अब फैंस उनसे एक और ट्रॉफी की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार