ICC Men's ODI Team of the Year 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया है। टीम में भारत के सबसे ज्यादा 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के दो-दो औऱ न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी शामिल है। टीम का कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बनाया गया है, जिनकी अगुआई में भारतीय टीम लगातार जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंची थी। 

 
Advertisement

बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी है। 2023 में रोहित ने 1255 रन औऱ गिल ने 1584 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ट्रेविस हेड औऱ चौथे नंबर पर विराट कोहली को रखा गया है। हेड ने वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड छठा खिताब जिताया था। वहीं कोहली ने पिछले साल 1377 रन बनाने के साथ-साथ वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। 

Advertisement

पांचवें नंबर पर डेरिल मिचेल और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर हेनरिक क्लासेन को चुना है।  मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले साल 1204 रन बनाए और वर्ल्ड कप में भी धमाल मचाया।

ऑलराउंडर के तौर पर मार्को यान्सेन हैं, उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में हुए मैच में 5 विकेट लेने के साथ-साथ ताबड़तोड़ 47 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप में भी अपना कमाल दिखाया।  

स्पिनर के तौर पर एडम जाम्पा औऱ कुलदीप यादव को जगह मिली है। जाम्पा ने 2023 में वनडे मे 38 विकेट हासिल किए। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी के बाद जाम्पा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। जबकि कुलदीप ने 49 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

तेज गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज हैं। शमी ने 2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट लेकर इतिहास रचा था। वहीं सिराज ने पिछले साल 44 विकेट चटकाए, जिसमें उन्होंने एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 मैच में 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर 2023

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार