2 फरवरी। पांचवें टी-20 में रोहित शर्मा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल का 21वां अर्धशतक जमाया। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मौकों पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा के नाम 25 दफा 50 प्लस के स्कोर बनानें का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वहीं कोहली ने ऐसा कारनामा टी-20 इंटरनेशनल में 24 मौके पर किए हैं।  मार्टिन गप्टिल ने यह कमाल 17 मौकों पर किए हैं। 

Advertisement

रोहित शर्मा ने 35 गेंद पर अर्धशतक जमाया जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। गौरतलब है कि आजे मैच में विराट कोहली रेस्ट कर रहे हैं और रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

इसके साथ - साथ रोहित शर्मा 8वें भारतीय बन गए हैं जिनके नाम 14000 इंटरनेशनल रन दर्ज है। रोहित से पहले ऐसा कारनामा भारत के लिए अजहर, सचिन, द्रविड़, गांगुली, सहवाग, धोनी और कोहली ने किया है।

UPDATE- रोहित शर्मा 60 रन बनाकर रिटायरहर्ट होकर पवेलियन चले गए हैं। शिवम दुबे उनकी जगह बल्लेबाजी करने आए हैं। रोहित शर्मा ने अपने 60 रनों की पारी में 41 गेंद का सामना किया जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार