9 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 20 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच 5 वनडे सीरीज खेला जाएगा। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किंग कोहली को श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी- 20 सीरीज में रेस्ट दिया जा सकता है और रोहित शर्मा को भारत का नया कप्तान बनाया जा सकता है। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले एक साल के दौरान विराट कोहली ने 17 टेस्ट मैच 3 वनडे सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली ने लगातार शिरकत करी है। ऐसे में अब हो सकता है कि आने वाले बड़े सीरीज को देखते हुए विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और टी- 20 सीरीज में आराम दिया जाए।

Advertisement

गौरतलब है कि आने वाले सितंबर से दिसंबर तक भारत की टीम को 23 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। इस दौरान भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। ऐसे में कोहली को थकान से बचाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और एक मात्र टी- 20 से आराम दिया जा सकता है।

रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान का भार संभाल सकते हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की है जिससे कारण रोहित के पास कप्तान बननें का अनुभव है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार