भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जब कप्तान निकोलस पूरन ने ये फैसला लिया होगा तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी टीम रोहित शर्मा को मैच की पहली ही गेंद पर आउट कर लेगी। जी हां, पहले मैच के हीरो रहे रोहित शर्मा के लिए दूसरा टी-20 पहली ही बॉल में खत्म हो गया।

Advertisement

निकोलस पूरन ने ओबेड मैकॉय को पहले ओवर की जिम्मेदारी दी और उन्होंने पहली गेंद शॉर्ट ऑफ लेंग्थ रखी जो काफी उछाल लेने के साथ-साथ रोहित का विकेट भी ले गई। रोहित इस गेंद पर मिले बाउंस से असहज हुए और उन्हें बल्ला बीच में लाना ही पड़ा आखिरकार बल्ले पर गेंद लगने के बाद बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अकील हुसैन के हाथों में चली गई।

Advertisement

आउट होने के बाद रोहित की निराशा दिखा रही थी कि वो कितना निराश थे। वहीं, रोहित के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, फैंस को एक बार फिर हैरानी हुई जब रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करने के लिए उतरे।

हालांकि, अब ये साफ हो चुका है कि टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव को इक्का-दुक्का मैचों में ओपनर के रूप में नहीं आज़मा रही है बल्कि अगर वो खुद को साबित करने में सफल रहे तो कहीं न कहीं टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पास ओपनर के रूप में एक और विकल्प होगा और अगर सूर्यकुमार की उस समय जरूरत पड़ी तो वो ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार