India vs England 2nd Test: भारतीय कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 40 रन के कुल स्कोर पर रोहित के रूप में पहला झटका लगा। वह डेब्यू मैच खेल रहे शोएब बशीर (Shoaib Bashir) द्वारा डाले गए पारी के 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लेग स्लिप में ओली पोप (Ollie Pope) को कैच थमा बैठे। 

 
Advertisement

रोहित ने अपनी पारी में 41 गेंद खेलकर 14 रन बनाए। 

Advertisement

बशीर ने ऑफ स्टंप की फुल गेंद डाली जो पड़कर अंदर की तरफ आई, रोहित उसे फ्लिक करने के लिए गए, लेकिन टर्न ने गच्चा दिया और गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग स्लिप में ओली पोप की तरफ गई औऱ उन्होंने शानदार कैच लपका। 

20 साल के बशीर के इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट है। उन्हें इस मैच में जैक लीच की जगह मौका मिला है, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वीजा को लेकर हुए मसले के कारण बशीर पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

टीमें (प्लेइंग इलेवन)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टली, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार