आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। इस मैच की अहमियत मुंबई इंडियंस से ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए है क्योंकि मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है जबकि केकेआर की टीम अभी भी किस्मत के भरोसे अपनी नैय्या पार लगा सकती है लेकिन मुंबई के खिलाफ उनकी राह काफी मुश्किल होने वाली है क्योंकि रोहित शर्मा उनके रास्ते का सबसे बड़ा कांटा हो सकते हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले नेट्स में जमकर बवाल मचा रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से रोहित के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नेट्स में जमकर चौके-छक्के लगा रहे हैं। नेट्स में रोहित जिस फॉर्म में नजर आए उसे देखकर आप कह सकते हैं कि वो केकेआर के खिलाफ कुछ बड़ा कर सकते हैं। उनका ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इससे पहले मुंबई ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को धूल चटाकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी पीछे की ओर धकेल दिया। तिलक वर्मा (Tilak Varma) के तूफानी अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में गुरुवार (14 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स की इस सीजन यह लगातार पांचवीं हार है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत ठीक रही और पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 61 रन की साझेदारी हुई। हालांकि इसमें ज्यादातर रन रयान रिकेल्टन के बल्ले से आए जिन्होंने 23 गेंदों में 48 रन बनाए, वहीं रोहित ने 26 गेंदों में 25 रन की धीमी पारी खेली। पावरप्ले के बाद मुंबई की पारी थोड़ी लड़खड़ाई लेकिन फिर तिलक वर्मा और शेरफेन रदरफोर्ड (20 रन) ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।इसके बाद तिलक ने एक छोर संभाले रखा और विल जैक्स (10 गेंदों में नाबाद 25 रन) के साथ 20 गेंदों में अटूट 56 रन जोड़े। बल्ले से जीत के हीरो रहे तिलक ने 33 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के जड़े। जिससे मुंबई ने 19.5 ओवर में 4 विकेट  गवाकर जीत हासिल की। पंजाब के लिए अजमतुल्ला उमरजई ने 2 विकेट, युजवेंद्र चहल और मार्को यान्सेन ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार