Advertisement

India vs South Africa 2nd ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास बुधवार (3 दिसंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे मैच में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

रोहित ने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 188 पारियों में 324 छक्के जड़े हैं। अगर इस मैच में रोहित 5 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। फिलहाल यह कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने बतौर ओपनर 274 पारियों में 328 छक्के जड़े हैं।

ओपनर द्वारा सबसे ज़्यादा ODI छक्के

328 - क्रिस गेल (274 पारी)

324* - रोहित शर्मा (188 पारी)

Advertisement

263 - सनथ जयसूर्या (383 पारी)

174 - मार्टिन गुप्टिल (174 पारी)

167 - सचिन तेंदुलकर (340 पारी)

Advertisement

इसके अलावा अगर रोहित पांच छक्के जड़ लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 503 मैच की 536 पारियों में 645 छक्के जड़े हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा- 645

Advertisement

क्रिस गेल- 553

शाहीद अफरीदी- 476

ब्रेंडम मैकुलम- 398

Advertisement

जोस बटलर- 387

रांची में हुए पहले वनडे में रोहित ने 51 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने शाहीद अफरीदी को पछाड़कर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज में फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से आगे है। रांची में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार