न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी करने वाले हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की निगाहें इस सीरीज पर होंगी कि वो इस सीरीज में एक कप्तान के तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन इस टी-20 सीरीज से पहले रोहित शर्मा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

Advertisement

रोहित शर्मा का ये ट्वीट नौ साल पुराना है जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। हैरानी की बात ये है कि ये ट्वीट इस समय की परिस्थितियों से बिल्कुल मेल खा रहा है। रोहित ने इस ट्वीट में लिखा है कि वो जयपुर पहुंच चुके हैं और वो टीम की कप्तानी करने वाले हैं।

Advertisement

दरअसल, रोहित का ये वायरल ट्वीट 9 साल पुराना है और वो उस समय जयपुर के केएल सैनी ग्राउंड में रणजी ट्रॉफी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी करने वाले थे और यही कारण था कि उन्होंने वो ट्वीट किया था। रोहित ने अपने इस वायरल ट्वीट में लिखा था, "जयपुर में पहुंच चुके हैं और हाँ, मैं टीम की कप्तानी करने जा रहा हूं, अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हूं।"

आपको बता दें कि राजस्थान के खिलाफ उस रणजी ट्रॉफी मैच में, रोहित शर्मा ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 141 गेंदों में 79 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार