इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में टीम के युवा स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने 217.65 की स्ट्राइक रेट से 37 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 20 वर्षीय तिलक से काफी प्रभावित हैं। आलम यह है कि हिटमैन ने इशारों ही इशारों में तिलक वर्मा के जल्द इंडियन डेब्यू के संकेत दे दिये हैं।

Advertisement

जी हां, रोहित शर्मा का मानना है कि मुंबई इंडियंस के फ्यूचर स्टार माने जाने वाले तिलक वर्मा अब जल्द इंडियन टीम में भी अपना डेब्यू कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हिटमैन ने इसके संकेत दिये। उन्होंने कहा, 'मुझे तिलक का नजरिया पसंद है। वह निडर है। वह गेंदबाज को नहीं खेल खेलता, बल्कि गेंद का सामना करता है। आप बहुत जल्दी उन्हें 'दूसरी टीम' के लिए खेलते हुए देखेंगे।'

Advertisement

बता दें कि तिलक वर्मा ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 36.09 और 131.02 की औसत से कुल 397 रन बनाए थे। इस साल भी यह युवा खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहा है। आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा अब तक 5 मैचों में 53.50 की औसत से कुल 214 रन ठोक चुके हैं। यही वजह है रोहित शर्मा तिलक वर्मा को भविष्य मान रहे हैं।

इस मुकाबले की बात करें तो SRH के होम ग्राउंड पर ऑरेंज आर्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला बहुत बेहतर साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों पर 64 रन ठोके जिसके दम पर टीम का स्कोर 20 ओवर में 192 तक पहुंच गया। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन बनाकर सिमट गई। मुंबई इंडियंस ने मैच 14 रनों से जीत लिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार