Rohit Sharma Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिससे पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एमआई फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने फैंस से कहा है कि वो (मुंबई इंडियंस की टीम) इस साल छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस टीम के बोंटिंग प्रोग्राम 'The Mix' में ये बयान दिया। वो बोले, "मैं पूरी टीम की तरफ से आप सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि आप यहां पर आए। हर साल की तरह हमारी टीम को सपोर्ट करते रहे, हमें अच्छा लगता है। हम बिल्कुल कोशिश करेंगे कि इस बार नंबर छह (ट्रॉफी) आपके पास लाकर रखें।"
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने MI के बोंटिंग प्रोग्राम ने फैंस से ये वादा ही नहीं किया, बल्कि अपने साथियों की जमकर मस्ती और डांस भी किया। बताते चलें कि 38 साल के रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 272 आईपीएल मैचों में लगभग 30 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन दर्ज हैं और वो इस टूर्नामेंट में विराट कोहली (267 मैचों की 259 पारियों में 8,661 रन) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि हिटमैन महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (278 मैच) के बाद आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम रखते हैं। उनकी कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस ने एक या दो नहीं, बल्कि आईपीएल की पांच ट्रॉफी जीती है। यही वज़ह है उन्हें आईपीएल के ग्रेट प्लेयर्स में गिना जाता है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि जो वादा उन्होंने MI फैंस से किया है, वो और मुंबई इंडिंस की टीम पूरा कर पाती है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे (केकेआर से), शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।