12 जुलाई,(CRICKETNMORE)। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। 3 अगस्त से शुरू होने वाली इस दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे,तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

पहले टी-20 सीरीज,फिर वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। खबरों के अनुसार कप्तान विराट कोहली को कैरेबियाई दौरे पर आराम दिया जा सकता है। 

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वर्कलोड मैनजमेंट के मद्देनजर विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ को टी-20 और वनडे के साथ-साथ टेस्ट सीरीज में भी आराम दिया जा सकता है। 

वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद सिलेक्टर्स टीम का ऐलान कर सकते हैं। 

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि एमएस धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सिलेक्शन के लिए मौजूद रहेंगे या नहीं। बुधवार को  सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कयास लगाया जा रहा है कि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार