लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने रविवार (21 जून) को डलास में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2026 के मुकाबले में सिएटल ओर्कास को 81 रन से हरा दिया। इस मैच में नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। पॉवेल ने इस मुकाबले में 336.36 की स्ट्राईक रेट से 11 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. जिसमें 1 चौका और 5 छक्के जड़े। मजेदार बात ये रही की उनके द्वारा लगाए गए पांचों छक्के एक ही ओवर में
सिएटल ओर्कास के लिए पारी का 17वां ओवर फेंकने श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका। पॉवेल ने उनकी पहली गेंद पर डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर उन्होंने ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक और गगनचुंबी छक्का जड़ा।
शनाका ने तीसरी गेंद राउंड द विकेट से शॉर्ट फेंकी और जिसे पॉवेल ने मिड-विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाया। चौथी गेंद पर पॉवेल ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से और पांचवीं गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा।
लग रहा था कि पॉवेल लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाकर इतिहास रच देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छठी और आखिरी गेंद पर गति में बदलाव करते हुए पॉवेल को गच्चा दिया और पॉवेल शॉट टाइम नहीं कर चके। गेंद हवा में काफी ऊंची उठ गई और शॉर्ट थर्ड-मैन पर खड़े ओटनील बार्टमैन ने उनका कैच लपक लिया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलन के बाद नाइट राइडर्सन 196 रन बना। पॉवेल के अलावा आंद्रे फ्लैचर ने 40 रन और कॉलिन मुनरो ने 30 रन बनाए। शनाका काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में ओर्कास की टीम 15,3 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई।