रायपुर, 22 मई (CRICKETNMORE): विराट कोहली (नाबाद 54) की एक और कप्तानी पारी तथा अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के प्लेऑफ में जगह बना ली है। दिल्ली को इस हार के साथ बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। अब प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय हो गए हैं। गुजरात लायंस, बेंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइर्ड्स ने अंतिम-4 में जगह बना ली है। बेंगलोर 8 टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।

Advertisement

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलोर को पहुंचने के लिए 139 रनों की दरकार थी, जिसे उसने कोहली और लोकेश राहुल 38 की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 18.1 ओवरों में चार विकेट पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

कोहली ने एक बार फिर अपनी टीम की बागडोर सम्भालते हुए 45 गेदों पर छह चौके लगाए। राहुल ने 34 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया। लोकेश और कोहली ने ऐसे समय में 66 रनों की साझेदारी की, जब बेंगलोर ने 17 रनों पर क्रिस गेल और अबराहम डिविलियर्स के विकेट गंवा दिए थे।

राहुल का विकेट 83 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद कोहली ने शेन वॉटसन (11) के साथ 28 रन जोड़े। वाटसन 111 के कुल योग पर आउट हुए लेकिन इसके बाद कोहली ने स्टुअर्ट बिन्नी (नाबाद 16) के साथ अपनी टीम को अगले चरण में ले जाने का काम किया। बिन्नी ने 11 गेदंों पर दो चौके लगाए।

यह आईपीएल-9 में कोहली का छठा अर्धशतक था। वह अब तक इस आईपीएल में 91.97 के हैरतअंगेज औसत के साथ 919 रन बना चुके हैं। वह इस साल चार शतक भी लगा चुके हैं। विराट आईपीएल इतिहास के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

इससे पहले, बेंगलोर टीम ने दिल्ली को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रनों पर सीमित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 60 रन बनाए।

Advertisement

बेंगलोर के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे दिल्ली का कोई और बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सका। कॉक ने 52 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा करुण नायर ने 11 और संजू सैमसन ने 17 रन बनाए। क्रिस मौरिस ने अंतिम क्षणों में तेजी से 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

बेंगलोर की ओर से यजुवेंद्र चहल ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि क्रिस गेल ने गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए 11 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। क्रिस जार्डन और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार