Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Qualifier 1: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गुतरात टाइटंस को 92 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन फाइनल में एंट्री कर ली है।
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरूआत खराब रही और 17 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा और इसके बाद विकेट की पतझड़ लग गई। पावरप्ले के अंगर गुजरात की आधी टीम आउट होकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल तेवतिया ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं जोस बटलर के बल्ले से 11 गेंदों में 29 रन आए। टीम ते आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुं पाए, जिसके चलते गुजरात 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
गुजरात के लिए जैकब डफी ने 3 विकेट, रासिख सलाम डार, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट, जोश हेजलवुड 1 विकेट हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो टूर्नामेंट के प्लेऑफ की इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के जड़े। यह आईपीएल प्लेऑफ में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई संयुक्त रूप से सबसे बड़ी पारी है।
उनके अलावा विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन, क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया।
गुजरात के लिए कागिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score