Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का नवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच शुक्रवार, 16 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां गुजरात जायंट्स की टीम ने 127 रनों का लक्ष्य बचाते हुए आरसीबी को 6 विकेटों से धूल चटाई थी।

RCB-W vs GG-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमतौर पर टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज़ करना खूब पसंद करती हैं और ऐसा करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर यहां 8 में से 5 टी20 इंटरनेशनल जीते गए हैं। गौरतलब है कि WPL के चौथे सीजन में अब तक इस मैदान पर कुल 8 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 3 रन डिफेंड और 5 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को स्कोरबोर्ड पर कम से कम 190 प्लस रन टांगने होंगे।

RCB-W vs GG-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 06
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 03
गुजरात जायंट्स - 03

RCB-W vs GG-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

RCB-W vs GG-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, और नदीन डी क्लर्क स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात जायंट्स टीम की तो एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, और सोफी डिवाइन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

RCB-W vs GG-W Probable Playing XI

Royal Challengers Bengaluru Women Probable Playing XI: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, ऋचा घोष, गौतमी नाइक, नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Gujarat Giants Women Probable Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, आयुषी सोनी, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह।

Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के नवे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

RCB-W vs GG-W Match Prediction, RCB-W vs GG-W Pitch Report, Today's Match RCB-W vs GG-W, WPL 2026, RCB-W vs GG-W Prediction, RCB-W vs GG-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru Women vs Gujarat Giants Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार