राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2023 के प्लेऑफ्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रही युजवेंद्र चहल की फॉर्म। राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2022 का फाइनल खेला था और उन्हें बीते सीजन में फाइन तक पहुंचाने में चहल ने अहम भूमिका निभाई थी लेकिन वो 2023 सीजन में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए और यही कारण रहा कि उनकी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई।

Advertisement

आईपीएल समाप्त होने के बाद युजी चहल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुके हैं। ये खिलाड़ी आए दिन कोई ना कोई वीडियो शेयर करता ही रहता है। इसी कड़ी में चहल ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गली क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इस वीडीयो की सबसे मजेदार बात ये है कि चहल बल्लेबाजी कर रहे हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं, कुछ लोग चहल को बैटिंग करता देख उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। इन लोगों की लिस्ट में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का नाम भी शामिल है जिन्होंने चहल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है, 'भाई यहां तो छक्का मार दे।' राशिद खान का ये कमेंट फैंस को हंसने पर मजबूर कर रहा है और अब तो चहल के इस वीडियो पर राशिद के साथ-साथ फैंस ने भी चुटकी लेनी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि इस समय चहल नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं और अपनी फिटनेस को लेकर काम कर रहे हैं। चहल ने इस वीडियो से पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था। उनकी इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स भी आए थे। खैर फैंस चहल से यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो सोशल मीडिया से ज्यादा अपनी बॉलिंग पर फोकस करें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार