भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से खेली जानें वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी की वापसी हुई है तो वहीं, दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ के साथ एक बार फिर से नाइंसाफी हुई है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में नहीं चुने जाने वाले अभिषेक शर्मा की भी स्क्वाड में वापसी हुई है लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़ को फिर से इग्नोर कर दिया गया है। गायकवाड़ को जब भी मौके दिए गए, उन्होंने उसे दोनों ही हाथों से बटोरा है। 2023 में उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए इस फॉर्मेट में 60.8 की औसत और 147.2 की स्ट्राइक रेट के साथ 365 रन बनाए। वहीं, 2024 में अभी तक उन्होंने 66.5 की औसत और 158.3 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें लगातार नजरअंदाज करना हर किसी की समझ से परे है। 

Advertisement

हालांकि, जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ को मुंबई के खिलाफ बहुप्रतीक्षित ईरानी ट्रॉफी मुकाबले के लिए शेष भारत की टीम में शामिल किया गया है। लखनऊ में 1 से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में गायकवाड़ मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन के खिलाफ शेष भारत की अगुआई करेंगे। कप्तान गायकवाड़ के अलावा, ईशान किशन ईरानी ट्रॉफी में विकेटकीपर के तौर पर शेष भारत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। दलीप ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को अपने लाल गेंद के करियर को फिर से शुरू करने का सुनहरा मौका दिया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार