मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के मुकाबले में आतिशी पारी खेलने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने कहा है कि स्थिति कठिन थी ऐसे में उन्होंने जिम्मेदारी उठाई।

Advertisement

चेन्नई की टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 24 रन था लेकिन उसने गायकवाड़ के 58 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रनों का संतोषजनक स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

गायकवाड़ ने कहा, "पिच में कुछ समय बिताने के बाद मैंने सोचा कि हमें हमने लक्ष्य को 10 रन और बढ़ाना चाहिए, जिसके बाद हमने टारगेट 150 किया। हालांकि, हम 156 रन बनाने में कामयाब रहे। रवींद्र जडेजा भाई के साथ मैंने चर्चा की कि हमारा ध्यान साझेदारी बनाने पर होना चाहिए। यह अच्छा रहा है कि हम इस रणनीति को भुना सके।"

उन्होंने कहा, "स्लोग ओवर में बल्लेबाजी करने से मदद मिली। ओपनिंग ओवर के बाद हमने जिस तरह लड़नेलायक स्कोर खड़ा किया उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और इससे गेंदबाजों को लक्ष्य का बचाव करने का मौका मिला।"

चेन्नई ने इस मुकाबले में मुंबई को 20 रनों से हराया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार