दुबई, 19 अक्टूबर (Cricketnmore)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे टीम की रैंकिंग में भारत को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग से यह जानकारी मिली।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की टीम 52 मैचों में 6,244 अंक हासिल कर आईसीसी की वनडे टीमों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में मिली जीत के साथ ही टीम ने यह स्थान हासिल किया है।

Advertisement

भारत की क्रिकेट टीम एक स्थान फिसलते हुए दूसरे स्थान पर आ पहुंची है। उसके पास 50 मैचों में 5,993 अंक हैं।

भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से मात देकर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारतीय टीम अब रविवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Sahir

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार