South Africa vs West Indies 2nd T20I, Dream 11 Team

Advertisement

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 3 विकेट से जीता था। तीन मैचों की सीरीज में कैरेबियाई टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

पहले मैच में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाए थे। मिलर के बैट से 22 गेंदों पर 48 रन निकले थे। रीजा हैंड्रिक्स ने भी 12 गेंदों पर 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों को दूसरों का साथ नहीं मिला जिसके कारण साउथ अफ्रीका यह मैच हार गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट सिसांडा मगाला ने चटकाए थे। उन्होंने 2 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके थे।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों ने भी विस्फोटक पारियां खेली थी। ब्रैंडन किंग ने 8 गेंदों पर 23, जॉनसन चार्ल्स ने 14 गेंदों पर 28 और रोवमैन पॉवेल ने 18 गेंदों पर विस्फोटक अंदाज में 43 रनों की पारी खेली थी। शेल्डन कॉटरेल और ओडियन स्मिथ ने मैच में 2-2 विकेट झटके थे।

SA vs WI 2nd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 26 मार्च 2023
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

Advertisement

SA vs WI 2nd T20I, Pitch Report

यह मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा। यहां अब तक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 8 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 172 रन रहा है। यहां पेस गेंदबाज़ों को मदद मिलती हैं ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा पेसर अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। यहां बल्लेबाजों को भी खूब मदद मिलती है और बड़े स्कोर बनते हैं।

SA vs WI Head-to-Head

Advertisement

कुल - 17
साउथ अफ्रीका - 10
वेस्टइंडीज - 07

SA vs WI 2nd T20I: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

SA vs WI 2nd T20I, Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, जॉनसन चार्ल्स
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, राइले रूसो, रोवमैन पॉवेल
ऑलराउंडर- एडेन मार्कराम, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज- एनरिक नार्खिया, शेल्डन कॉटरेल, सिसंडा मगाला

South Africa 2nd T20I Probable Playing XI 

Advertisement

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, राइले रूसो, एडेन मार्कराम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, ब्योर्न फोर्टुइन, एनरिक नोर्खिया, तबरेज शम्सी

West Indies 2nd T20I Probable Playing XI 

काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, शेल्डन कॉटरेल, अल्ज़ारी जोसेफ

Advertisement

इन खिलाड़ियों पर खेल सकते हैं दांव: एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक, सिसांडा मगाला, रोवमैन पॉवेल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार