Syed Mushtaq Ali Trophy: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे अर्जुन बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी से भी बेअसर नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर अगर अपने प्रदर्शन में जल्द से जल्द सुधार नहीं करते हैं तो फिर उनका टीम इंडिया में खेलने का सपना टूट सकता है।

Advertisement

वैसे तो अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं लेकिन अपने पहले ही मैच में वह नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जो साफ इस बात को दर्शाता है कि अर्जुन अपनी बल्लेबाजी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। अर्जुन इस पारी में खाता नहीं खोल सके और 0 पर रन आउट हो गए वहीं गेंदबाजी से भी वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 3 ओवर में 34 रन लुटा दिए।

Advertisement

हालांकि इस मैच में अर्जुन ने 1 विकेट लिया था। बता दें कि टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अब तक अपने बल्ले से कोई भी यादगार पारी नहीं खेली है वहीं गेंदबाजी से भी वह फीके ही नजर आए हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

मुंबई की टीम 20 ओवर से पहले 143 रन बनाकर आउट हो गई। हरियाणा ने 8 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के 4 खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके। हरियाणा की तरफ से गेंदबाज जयंत यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार