IPL 2026, Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जड़े। इन दोनों की अहम पारीयों की बौदलत ही टीम 168 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला मंगलवार (12 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि जोस बटलर भी 7 रन बनाकर पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने एक छोर संभालते हुए वाशिंगटन सुंदर के साथ चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन की अहम साझेदारी की। साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और आखिरी के ओवरों में जेसन होल्डर (11*) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन जोड़े। वाशिंगटन सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 168 रन का स्कोर खड़ा किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट झटके। वहीं कप्तान पैट कमिंस को भी 1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।