पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी सैम अयूब चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हैं। फिलहाल वो लंदन में अपनी चोट का ईलाज करवा रहे हैं लेकिन इस समय वो एक अलग वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सैम अयूब और प्रसिद्ध अभिनेत्री हानिया आमिर की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

सैम अयूब पहले से ही लंदन में हैं और सहारा ट्रस्ट के एक फंडरेज़र कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए हानिया भी लंदन पहुंची थी जहां इन दोनों की मुलाकात हुई और दोनों को बातचीत करते हुए देखा गया। अबरार-उल-हक के सहारा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों के अलावा और भी कई पाकिस्तानी कलाकार देखे गए लेकिन मेला हानिया और सैम लूट गए।

Advertisement

इस मुलाकात के दौरान हानिया ने सैम की चोट के बारे में जानने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बदले में सैम ने उनके इस दयालु व्यवहार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। आप नीचे उनकी मजेदार बातचीत का वीडियो देख सकते हैं।

हानिया आमिर की बात करें तो वो पाकिस्तान की एक चहेती स्टार हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 17.4 मिलियन की बड़ी सोशल मीडिया फॉलोइंग है। वो तितली, दिलरुबा, मेरे हमसफर, मुझे जीने दो जैसी हिट ड्रामा में अपनी भूमिकाओं के लिए सुर्खियों में रही हैं। वहीं, सैम अय़ूब को 10 जनवरी, 2025 को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार, गहन एमआरआई स्कैन, एक्स-रे और मेडिकल जांच के बाद सैम चोट की तारीख से 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए अंतिम टीम में उनका शामिल होना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा, जिसकी समीक्षा अगले महीने की जाएगी। पीसीबी के बयान में सैम अयूब को लेकर कहा गया, "व्यापक एमआरआई स्कैन, एक्स-रे और मेडिकल आकलन के बाद, सैम चोट की तारीख (3 जनवरी) से 10 सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार