Australia vs Pakistan 1st Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार (14 दिसंबर) से शुरू पर्थ में होने वाले तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) घुटने की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ हुए चार दिवसीय वॉर्मअप मैच के दौरान अबरार को यह चोट लगी थी। आखिरी दो टेस्ट मैच में उनके खेलने को लेकर संशय है। 

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को एक प्रैस रिलीज जारी कर कहा, “  अबरार टीम के साथ रहेंगे और पर्थ में इलाज कराएंगे। इसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले बाकी दौरे पर उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा। 

Advertisement

अबरार के चोटिल होने के बाद पीसीबी ने स्पिन गेंदबाज साजिद खान को टीम में शामिल किया है। साजिद के बाद अन्य स्पिनर के तौर पर नौमान अली हैं। 
पीएम XI के खिलाफ कैनबरा में हुए मैच मे अबरार अहमद ने 27 ओवर गेंदबाजी की थी। तीसरे दिन के खेल के दौरान अबरार ने 8 ओवर डाले थे और दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। इस मैच में अबरार ने 80 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया था। 

अबरार ने दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और अभी तक 6 टेस्ट में 38 विकेट हासिल कर चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड और इस साल श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में अबरार ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

37 वर्षीय स्पिनर नौमान अली अच्छे फॉर्म में हैं, लेकिन लेकिन उनके पास ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव कम है। नौमान वॉर्मअप मैच में भी नहीं खले थे। 

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा,साजिल खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार