12 फरवरी, (CRICKETNMORE)। ब्रेंडन टेलर के तेज शतक की बदौलत शारजाह में रविवार को खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 154 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे द्वारा दिए गए 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 30.1 ओवरों में 179 पर ढेर हो गई।

Advertisement

क्रिकेट को अनिश्चिचचाओं का खेल माना जाता है और इसका एक उदाहरण अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के बीच खेले गए दो वनडे मैचों में देखने को मिला। इस मुकाबले में एक अजब-गजब संयोद देखने को मिला। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों मे कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

Advertisement

इन दोनों टीमों के बीच हुए पहले दो मैचों में पहली इनिंग में बराबर स्कोर बने। दूसरी पारी में भी विरोधी टीम ने भी एक जैसा स्कोर ही बनाया। यही नही दोनों मैचों में जीत का फासला भी एक जैसा रहा। 

देखें गजब संयोग

पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए इस मुकाबले में रहमत शाह ने शतक लगाया। जिसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे 179 रनों पर ढेर हो गई और अफगानिस्तान ने 154 रनों से जीत लिया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे की टीम टॉल जीतकर पहले बल्लेबाजी करे उतरी और हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए इस मुकाबले में ब्रेंडन टेलर ने शतक बनाया। अफगानिस्तान के साथ भी वहीं हुआ जो पहले वनडे में जिम्बाब्वे के साथ हुआ था। अफगान टीम 333 रनों के जबाव में 179 पर ही ऑलआउट हुई औऱ जिम्बाब्वे की टीम 154 रनों से मैच जीत गई। 

दोनों वनडे मैचों में गेंदबाजी में भी ऐसा ही देखने को मिला। अफगानिस्तान के लिए पहले वनडे में राशिद खान ने 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के लिए ग्रीम क्रीमर ने 4 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार