युवराज और गंभीर से धोनी की दुश्मनी पर हुआ सनसनीखेज खुलासा

Updated: Thu, Sep 22 2016 11:01 IST

22 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE):  हाल ही चीफ सिलेक्टर के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म करने वाले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। बुधवार को संदीप पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने को लेकर विचार विमर्श हुआ था लेकिन धोनी ने टेस्ट से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया था।

OMG: रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चुका यह बल्लेबाज

साथ ही पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि धोनी ने गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

टीवी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में पाटिल ने कहा “ बेशक हमने इस बारे (धोनी को कप्तानी से हटाने पर) में चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिये समय सही नहीं है कि क्योंकि वर्ल्ड कप (2015) पास में है। 

यह भी पढ़ें: कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से की सगाई

उन्होंने कहा कि हमें लगा कि नए कप्तान सब चीजें ठीक करने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए। इश बात को ध्यान में रखते हुए हमनें धोनी को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया। मेरे हिसाब से विराट को सही समय पर टीम की कप्तानी मिली। वह क्रिकेट के छोटे फॉर्मेटों में भी टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन इसका फैसला मफैसला नई चयनसमिति को करना होगा।

PHOTOS: देखिए मनोज तिवारी की खूबसूरत वाइफ की वायरल फोटो

पाटिल ने बताया कि धोनी के टेस्ट से रिटायरमेंट से सबको चौंका दिया था क्योंकि उस समय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि वह मुश्किल सीरीज थी। मैं ये नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें भारतीय टीम के अनुकूल नहीं हो रही थी। ऐसे में टीम का सीनियर खिलाड़ी रिटायरमेंट का फैसला करता है, यह हैरान करने वाला था। लेकिन आखिर में यह उनका (धोनी) निजी फैसला था. ’’

इसके अलावा उन्होंने कहा कि गंभीर और युवराज को बाहर करने का फैसला पूरी तरह से सिलेक्टर्स का था। धोनी ने इसे लेकर कोई बात नहीं की थी। धोनी ने कभी इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में चुनने का कभी विरोध नहीं किया था।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें