धर्मशाला, 27 जनवरी | युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाकर यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में अपनी टीम को न सिर्फ संकट से बाहर निकाला, बल्कि टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया। 

Advertisement

मैच के पहले दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 372 रन बना लिए हैं। सरफराज 226 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में खास बात यह रही कि वह शांत नहीं रहे और तेजी से रन बनाए। अभी तक वह 213 गेंदों का सामना कर 32 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं।

Advertisement

बता दें कि उन्होंने इससे पहले उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तिहरा शतक जड़ा था।  

सरफराज की पारी तब आई जब टीम ने 71 रनों पर ही मुंबई ने अपने चार विकेट खो दिए थे। जय बिष्ट (12), भूपेन लालवानी (1), हार्दिक तामोरे (2) और सिद्धेश लाड (20) के विकेट खो दिए थे।

यहां से सरफराज ने कप्तान आदित्य तारे की मदद से टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों ने 143 रनों की साझेदारी की। 100 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाने वाले कप्तान 214 के कुल स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद शुभम रंजन सरफराज का साथ दिया और एक छोर पर खड़े रहे। वह रंजन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। रंजन ने अभी तक 75 गेंदें खेलीं हैं, जिनमें से सात पर चौके मारे हैं। इन दोनों के बीच अभी तक 158 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

मेजबान टीम के लिए वैभव अरोड़ा और ऋषि धवन ने दो-दो विकेट लिए हैं। कंवर अभिनय के हिस्से एक सफलता आई है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार