Pakistan vs Bangladesh 1st Test: रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान गुरुवार (22 अगस्त) को पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील (Saud Shakeel) से शॉट पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों द्वारा ढीली फील्डिंग देखने को मिली। गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंची जैसा बांग्लादेश के फील्डर्स का अंदाजा था, और शकील ने दौड़कर चार रन चुरा लिए। 

Advertisement

यह घटना हुई पाकिस्तान पारी के 49वें ओवर की पहली गेंद पर। नाहिद राणा की 147.6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली, जिसे शकील ने मिडऑफ क्षेत्र में ड्राइव किया। शोरफुल इस्लाम ने डाइव मारकर गेंद को रोकने की कोशिश की। उनका हाथ लगने से गेंद रुकी तो नहीं लेकिन उसकी रफ्तार कम होगी। 

Advertisement

मिडऑन से कप्तान नजमुल हुसैन शांतो दौड़कर आए और शोरफुल के करीब आकर रुक गए। दोनों में से कोई गेंद के पीछे उसे रोकने के लिए नहीं भागा। गेंद बाउंड्री से काफी पहले रूक गई, जिसके बाद शांतो दौड़कर आए और उन्होंने गेंद को राणा के पास थ्रो किया। इस दौरान शकील ने 4 रन दौड़कर पूरे कर लिए। 

इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शकील ने पहली पारी में शतक जड़ दिया। यह शकील के टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। 

गौरलतब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही थी और 16 रन के  कुल स्कोर तक अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद औऱ बाबर आजम सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शकील ने सईम अयूब (56) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। फिर मोहम्मद रिजवान के साथ पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार