26 दिसंबर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का पहला दिन पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा। चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने हाथ दिखाए। स्कोरकार्ड

Advertisement

इन दोनों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट खोकर 215 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल खत्म होने पर पुजारा 66 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके साथ कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 
Advertisement

मयंक अग्रवाल ने आखिरकार डेब्यू कर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज कर लिया है। मयंक अग्रवाल को केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल और केएल राहुल काफी अच्छे दोस्त है। मेलबर्न टेस्ट शुरू होने से पहले जब मयंक अग्रवाल को टेस्ट कैप दिया गया तो केएल राहुल दौड़कर अपने दोस्त को गले लगाते हुए दिखाई दिए। केएल राहुल ने ट्विट कर मयंक अग्रवाल को बधाई दी है। स्कोरकार्ड

दोनों की गले लगते हुए फोटो ने सोशल साइट्स पर काफी सुर्खियां बटोरी है। आपको बता दें कि साल 2014 में मयंक अग्रवाल के दोस्त केएल राहुल ने भी मेलबर्न में ही खेलकर टेस्ट में डेब्यू किया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार