पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के पहले दो मैचों में फ्लॉप प्रदर्शन के बाद शाकिब अल हसन को आड़े हाथों लिया था। सहवाग ने शाकिब को टी-20 फॉर्मैट से संन्यास लेने की सलाह तक दे डाली थी लेकिन सहवाग के इस बयान के बाद शाकिब ने नीदरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में अपने बल्ले से जवाब देते हुए शानदार अर्द्धशतक लगा दिया। शाकिब ने नीदरलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे बांग्लादेश ने 25 रनों से जीत दर्ज की।

Advertisement

शाकिब को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया। हालांकि, अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले शाकिब उस समय फिर से सुर्खियों में आ गए जब उनका एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया जिसमें उन्होंने सहवाग को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इस क्लिप को देखने के बाद कुछ फैंस ने ये सोचा कि शाकिब ने सहवाग की बेज्ज़ती करते हुए उन्हें जानबूझकर पहचानने से इनकार किया।

Advertisement

हालांकि, अब एक नया वीडियो सामने आया है जिससे ये पता चलता है कि शाकिब ने सहवाग की बेज्ज़ती नहीं की थी बल्कि उन्होंने सहवाग के बयान से सहमति जताते हुए ये माना कि अगर प्लेयर परफॉर्म नहीं करेगा तो उसकी आलोचना होना तय है। शाकिब का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है  जो उन सभी मीडिया संस्थानों को कटघरे में लाता है जिन्होंने बिना फैक्ट चैक किए उनको ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया।

Also Read: Live Score

शाकिब इस वीडियो में कहते हैं, "खिलाड़ी कभी भी किसी सवाल का जवाब देने नहीं आता। अगर वो बल्लेबाज है तो उसका काम टीम के लिए बल्लेबाजी करना और टीम में योगदान देना है। अगर वो गेंदबाज है तो उसका काम अच्छी गेंदबाजी करना है। विकेट किस्मत पर निर्भर करता है। अगर वो फील्डर है तो उसे हर रन बचाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा कैच पकड़ने चाहिए। यहां, वास्तव में, किसी के पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि मौजूदा खिलाड़ी के लिए ये महत्वपूर्ण है कि वो अपनी टीम में कितना योगदान दे सकता है। जब वो योगदान नहीं दे सकता है तो स्वाभाविक रूप से चर्चा होगी और मुझे नहीं लगता कि ये कोई बुरी बात है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार