अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi T20I Records) ने मंगलवार (2 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

40 साल नबी ने पहले बल्लेबाजी में 6 रन बनाए औऱ फिर गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए चार ओवर मे 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने फखर जमान औऱ मोहम्मद हारिस को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले दूसरे क्रिकेटर

नबी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मे 100 विकेट पूरे कर लिए। वह इस फॉर्मेट के इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2000 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। नबी के अब टी-20 इंटरनेशनल में 2246 रन और 101 विकेट हो गए हैं। उनसे पहले बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने यह कारनामा किया था, जिनके नाम 2551 रन और 149 विकेट दर्ज है। 

अफगानिस्तान के लिए खास शतक

वह अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए हैं, उनसे पहले राशिद खान ने ही यह मुकाम हासिल किया था। राशिद अभी तक 167 विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया। यह टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की लगातार दूसरी जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान 9 विकेट गवाकर 151 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार