बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ही वापस अपने वतन बांग्लादेश लौट गए हैं। अपने मेंटर नजमुल आबेदीन फहीम के साथ ट्रेनिंग करने के चलते वह टूर्नामेंट के हीच में बांग्लादेश गए हैं। बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को मात दी थी, लेकिन उसके बाद लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ टेबल में नौंवे स्थान पर काबिज है। 

Advertisement

बांग्लादेश को अपने अगले दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं, 28 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ और 31 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बांग्लादेश को इन मुकाबलों में जीत जरूरी है। इसलिए शाकिब ने ढाका लौटकर में अपने मेंटर के साट ट्रेनिंग कनरे का फैसला लिया। वहीं बांग्लादेश की बाकी टीम कोलकाता पहुंच गई है। 

Advertisement

शाकिब के कोच फहीम ने क्रिकइनफो से बातचीत में कहा, “ वह आज (बुधवार) यहां पहुंचे हैं और कल और परसों ट्रेनिंग करेंगे और वापस कोलकाता लौट जाएंगे। हम उनकी बल्लेबाजी पर काम करेंगे।”

Also Read: Live Score

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब का मौजूदा वर्ल्ड कप में बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। चार पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 56 रन आए हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए है। चोट के कारण वह भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार