9 फरवरी। बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। बांग्लादेश का न्यूजीलैंड दौरा 13 फरवरी से शुरू होना है उससे पहले ही बांग्लादेशी टीम को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन चोट की वजह से न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। खबरों की मानें तो बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल के दौरान बल्लेबाजी करते समय अपनी उंगली में चोट खा बैठे थे।

Advertisement

बांग्लादेश बोर्ड ने कहा कि शाकिब चोट की वजह से क्रिकेट के मैदान से लगभग 3 हफ्ते तक बाहर रहेंगे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश की टीम 3 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेलेगी।

पहला वनडे मैच 13 फरवरी से शुरू होगा तो वहीं आखिरी टेस्ट मैच 16 मार्च को खेला जाना है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार