ढाका, 22 अप्रैल | बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में योगदान देने के लिए अपना सबसे पसंदीदा बल्ला नीलाम करने का फैसला किया है। शाकिब ने फेसबुक पर कहा, " मैंने पहले ही कहा था कि मैं अपना बैट नीलाम करना चाहता हूं। मैंने उस बैट को नीलाम करने का फैसला किया है, जिसे मैंने 2019 विश्व कप में इस्तेमाल किया था। यह मेरा सबसे पसंदीदा बैट है।"

Advertisement

शाकिब ने इसी बैट से पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में 600 रन बनाया था। वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में 600 या उससे ज्यादा रन तथा 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।

Advertisement

शाकिब अपना बैट नीलाम करने वाले दूसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं। उनसे पहले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भी कोरोना पीड़ितों की मदद करने के लिए अपना बैट नीलाम करने का फैसला किया था।

मुश्फिकुर ने अपना उस बैट को नीलाम करने का फैसला किया था, जिससे उन्होंने 2013 में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार