ग्लोबल टी-20 कनाडा 2024 में 18वां मुकाबला बांग्ला टाइगर्स मिसीसॉगा और सरे जैगुआर्स के बीच खेला गया जिसे बांग्ला टाइगर्स मिसिसॉगा ने 2 विकेट से जीत लिया। 18-18 ओवरों के इस मैच में शाकिब अल हसन ने अपनी टीम के लिए बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग में भी बहुमूल्य योगदान दिया जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

शाकिब ने इस मैच में गेंद से एक विकेट चटकाया जबकि बल्ले से भी 30 गेंदों में 36 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इतना ही नहीं, इस मैच में कप्तान शाकिब ने अपनी फील्डिंग से भी मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जैगुआर्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस का एक शानदार कैच पकड़कर अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया।

Advertisement

उनका ये कैच जैगुआर्स की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला जब कर्टिस कैंफर ने फुल लेंथ गेंद डाली और स्टोइनिस ने इस गेंद पर कवर्स के ऊपर से स्लॉग करने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले के ऊपरी किनारे से टकराई और काफी देर हवा में रही। शाकिब मिड-ऑफ पर खड़े थे, तभी उन्होंने अपनी बाईं ओर भागते हुए डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। उनका कैच देखकर स्टोइनिस के भी होश उड़ गए। स्टोइनिस ने आउट होने से पहले 4 गेंदों पर केवल एक रन बनाया।

इस मैच की बात करें तो शाकिब की अगुआई वाली बांग्ला टाइगर्स ने स्टोइनिस की सरे जैगुआर्स को 108/8 के मामूली स्कोर पर रोक दिया। कीपर-बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा ने सबसे ज़्यादा 21 रन बनाए। जवाब में बांग्ला टाइगर्स ने 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शाकिब ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 36 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार