वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट (डे-नाइट) मैच की चौथी पारी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। जोसेफ ने 11.5 ओवरों में 68 रन देकर 7 विकेट हासिल किए, उन्होंने कैमरून ग्रीन,ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को अपना शिकार बनाया। 

 
Advertisement

शमर पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की चौथी पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह देवेंद्र बिशू के बाद दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने डे-नाइट टेस्ट की एक पारी में सात या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

शमर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उनसे पहले कर्टली एम्ब्रोस, विवियन रिचर्ड्स, माइकल होल्डिंग, मैलकम मार्श और क्रिस जेल जैसे दिग्गजों ने ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की तरफ से प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था। 

बता दें कि शमर की यह डेब्यू टेस्ट सीरीज थी, उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए वेस्टइंडीज के लिए 2 टेस्ट में सबसे ज्यादा 13 विकेट अपने खाते में डाले। 

शमर के इस प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में 8 रन से मात दी। 27 साल बाद वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर ही टेस्ट मैच हराया। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को पहली बार डे-नाइट में मात दी। 

216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बेहतरीन पारी खेली। स्मिथ 146 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 91 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 42 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 311 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाकर पहली पारी घोषित की, जिससे वेस्टइंडीज को 22 रन की बढ़त मिली।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य रखा था
 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार