मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड (Shane Bond) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से चार विकेट की हार के बाद पांच बार के चैंपियन खेमे में निराशा के बावजूद इसका सकारात्मक पक्ष दिख रहा है। शनिवार को कम स्कोर वाले मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने 129 रन के लक्ष्य का पांच गेंद शेष रहते पीछा किया, जिससे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को एक और झटका लगा, जो 10 अंकों के साथ चार्ट पर सातवें स्थान पर है।

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि क्या मुंबई इंडियंस आगामी मैच से पहले अपना गेम प्लान बदलेगी, बॉन्ड ने जवाब देते हुए कहा, हमारे पास कुछ ही ऐसी कमजोरी है जिसे सुधारने की आवश्यकता है।

Advertisement

बॉन्ड ने कहा, "मुझे नहीं लगता की हमें योजना में बहुत बदलाव लाने की जरुरत है। मुझे नहीं लगता कि योजनाएं बहुत ज्यादा बदल जाएंगी। मुझे लगता है कि हमारी रन करने की क्षमता आप जानते हैं, किसी के लिए तीस को साठ में बदलना और मैच को समाप्त करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। अगर हमें अपनी योजनाओं को सरल रखनी है, खासकर जब बल्लेबाजी और स्कोर करना मुश्किल हो तो। हमारे पास कुछ एसी जगह हैं जिन्हें हमें सुधार करने की आवश्यकता है।"

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के कठिन काम के बावजूद, बॉन्ड ने कहा कि टीम उम्मीद नहीं छोड़ेगी।

बॉन्ड ने कहा, "हम जानते हैं कि हम अभी भी प्रतियोगिता (प्लेऑफ की रेस) में हैं। भले ही हम आज हार गए हैं। हम अगला गेम जीतने का अवसर देख रहे हैं और उम्मीद है कि यह हमारे लिए आखिरी गेम तक अवसर आएगा । हम ठीक खेल रहे हैं, हमें पता है कि हम लगभग अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं खेल रहे हैं, लेकिन हम अभी भी प्रतियोगिता में हैं, भले ही हमने पांच जीत हासिल की हैं । हमारे लिए कुछ और जीत और परिणाम हमारे रास्ते में जा सकते हैं और चीजें बदल सकती हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार