लंदन, 23 सितम्बर | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। दी टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्न पर यह प्रतिबंध दो साल के दौरान छठी बार गति का उल्लंघन करने के बाद लगाया गया है।

Advertisement

उन्होंने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है। वॉर्न ने माना कि उन्होंने पिछले साल लंदन में जेगुआर कार 64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार का उल्लंघन किया। वह वेस्ट लंदन में रहते हैं।

Advertisement

50 वर्षीय वॉर्न 23 अगस्त 2018 को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थे। वॉर्न को 3000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2 लाख 16 हजार भारतीय रुपए) भी कोर्ट में जमा करने का आदेश दिया गया है।

डिस्ट्रिक जज एद्रियन टर्नर ने कहा, "वॉर्न ने अप्रैल 2016 से लेकर अगस्त 2018 तक छह बार गति से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार