13 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वॉर्न ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल करने का समर्थन किया है। वॉर्न का मानना है कि पंत इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि एमएस धोनी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

Advertisement

वॉर्न ने यह भी कहा कि शिखर धवन की जगह पंत उप-कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग कर सकते हैं। 

Advertisement

शेन वॉर्न ने इंडिया टुडे से कहा, “मेरा मानना है कि एमएस धोनी और ऋषभ पंत दोनों ही खेल सकते हैं। मैं यह नहीं देख सकता कि ऋषभ पंत एक बल्लेबाज के रूप में क्यों नहीं खेल सकते, वह एक शानदार बल्लेबाज हैं।

वॉर्न ने आगे कहा, “वह रोहित शर्मा को साथ बैटिंग में ओपनिंग भी कर सकते हैं। मुझे पता कि शिखऱ धवन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन ऋषभ पंत रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो यह भारत के लिए बहुत शानदार होगा। टीम मे कुछ ऐसे एक्स-फैक्टर से आप विरोध टीम को चौंका सकते हैं।” 

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से 13 मार्च के बीच दो टी-20 और पांच वनडे मैचो की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरूआत विशाखापत्तनम में टी-20 मैच से होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार