IPL 2024 के लिए तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अभी भी प्लेऑफ के लिए एक जगह बची है और ये जगह चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) में से कोई एक टीम अपनी नाम कर सकती है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। वॉटसन ने भविष्यवाणी करते हुए ये बताया है कि सीएसके और आरसीबी में से कौन सी टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

Advertisement

शेन वॉटसन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सीएसके को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम कहा। उन्होंने कहा, 'प्लेऑफ के लिए अभी भी एक जगह बची है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बड़ा मैच होगा। मेरा दिल कहता है कि सीएसके ये मैच जीतेगी।'

Advertisement

इतना ही नहीं, शेन वॉटसन ने ये भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का भी ये आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन वो ये नहीं चाहते कि ऐसा हो। हालांकि वॉटसन ने अपनी बात रखते हुए ये साफ कर दिया है कि उनके अनुसार ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स जीत जीतेगी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि शेन वॉटसन या क्रिकेट से जुड़े कोई भी दिग्गज चाहे कुछ भी कहें, लेकिन वर्तमान समय में सिर्फ सीएसके के पास ही नहीं, बल्कि आरसीबी के पास भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है। हालांकि इसके लिए आरसीबी को एक अंतर से सीएसके को मैच हराना होगा। आरसीबी ने टूर्नामेंट में काफी अच्छा कमबैक किया है और अब टीम भी लय में दिख रही है ऐसे में ये हो सकता है कि वो सीएसके को पराजित करके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बने। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार