चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर शेन वॉटसन (Shane Watson) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। खबरों के अनुसार वॉटसन ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच के बाद चेन्नई के अपने साथी खिलाड़ियों को बताया कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने जा रहे हैं।

Advertisement

हालांकि वॉटसन ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया है।  

Advertisement

वॉटसन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। चेन्नई की टीम ने उन्हें 2018 का आईपीएल नीलामी में खरीदा था। वॉटसन ने चेन्नई को 2018 का फाइनल जिताने में अहम रोल निभाया था।  

39 साल के वॉटसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में भी अहम रोल निभाया था।

वॉटसन ने अपने आईपीएल करियर में कुल 145 मैच खेले और 3874 रन बनाए, जिसमें 4 शतक औऱ 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान नाबाद 117 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। चेन्नई के लिए इस टूर्नामेंट में उन्होंने 43 मैच खेले। 

हालांकि इस सीजन वॉटसन का बल्ला शांत रहा और 11 पारियों में वह सिर्फ 299 रन ही बना सके। पंजाब के खिलाफ नाबाद 83 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। उनका खराब फॉर्म इस सीजन चेन्नई के खराब प्रदर्शन का अहम कारण रहा। बता दें कि पहली बार आईपीएल के इतिहास में ऐसा हुआ है जब चेन्नई की टीम प्लेऑप में जगह नहीं बना पाई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार