12 जनवरी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति रविवार को मुंबई में बैठक कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगी। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएगी।

Advertisement

इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान रविवार को होगा और टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के एक दिन बाद न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी।

Advertisement

सूत्र ने कहा, "चयनकर्ता रविवार को टीम का ऐलान करेंगे और टीम भारत-आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे वनडे के एक दिन बाद रवाना हो जाएगी। टीम बेंगलुरू से ही उड़ान भरेगी। आस्ट्रेलिया के मैच के बाद टीम के खिलाड़ियों के बिखर जाने और फिर दोबारा एकत्रित हो न्यूजीलैंड रवाना होने का कोई मतलब नहीं है।

हार्दिक पांड्या फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। ऐसे में ये देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाड्या भारतीय टीम का हिस्सा रहते हैं या नहीं। 

वहीं हर किसी की नजर शिखर धवन पर होगी। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो धवन को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया जाएगा। टी-20 सीरीज में धवन रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करेंगे तो वहीं केएल राहुल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

भारत  के कप्तान विराट कोहली नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। भारत की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैच खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार