आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों ने उनकी लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना सके। इस दौरान सबसे ज्यादा अगर किसी बल्लेबाज़ ने निराश किया तो वो शिखर धवन थे।

Advertisement

धवन ने शुरुआत से ही धीमी बल्लेबाज़ी की और यही कारण रहा कि दिल्ली का रन रेट कछुए की चाल चलते हुए आगे बढ़ा। जिस समय दिल्ली को धवन से रन रेट बढ़ाने की दरकार थी उस समय वो अपना विकेट फेंककर चलते बने और यही कारण है कि उनकी आलोचना की जा रही है।

Advertisement

धवन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गेंद को हवा में मार बैठे और शाकिब अल हसन ने आसान सा कैच पकड़कर दिल्ली को सबसे बड़ा झटका दिया। आउट होने से पहले धवन ने धीमी रफ्तार से खेलते हुए 39 गेंदों में 36 रन की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 92 का रहा।

धवन ने जिस तरह से इस बड़े मैच में बल्लेबाज़ी की उसने फैंस को काफी निराश किया और अब यहां से दिल्ली की टीम इस मैच को एकतरफा अंदाज़ में हारती हुई नज़र आ रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक केकेआर ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं और अब वो जीत से सिर्फ 38 रन दूर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार